मध्य प्रदेश

अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के कारोबारियों पर चला कटनी पुलिस का “ऑपरेशन शिकंजा 100 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत 100 प्रकरण दर्ज।

संवाददाता: सुमित मलिक 

कटनी/ मध्यप्रदेश 

282 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत ₹1,39,540, बरामद। अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त महुआ लहान को किया गया नष्ट।

जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग, रेड एवं दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 100 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 100 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 282 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,39,540 है। बरामद शराब में देशी प्लेन एवं मसाला शराब: 206 लीटर (1,138 पाव), कच्ची महुआ शराब: 76 लीटर बरामद की गई ।

अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ लहान किया नष्ट

अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री महुआ लहान को भी नष्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!