यूपी

मंडलायुक्त की पुस्तक ‘वॉकिंग विद विंग्स एंड अ कैमरा’ रज़ा पुस्तकालय के संग्रह में शामिल।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

पक्षी-जगत और प्रकृति के सौंदर्य को दर्शाती पुस्तक को मिला स्थान मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘Walking with Wings and a Camera: Encounters with Birds of Aligarh’ को रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के समृद्ध संग्रह में शामिल किया गया है। पुस्तक की एक प्रति उपहारस्वरूप प्राप्त होने के बाद इसे पुस्तकालय संग्रह में सम्मिलित किया गया है। पुस्तक को एक्सेशन संख्या 68242 आवंटित की गई है।

पुस्तक में अलीगढ़ के पक्षी-जगत की विविधता, प्रकृति के सौंदर्य और फोटोग्राफी के माध्यम से किए गए संवेदनशील अवलोकन को प्रस्तुत किया गया है। यह कृति प्रकृति एवं पक्षियों के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों, शोधार्थियों और जिज्ञासुओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी साबित होगी। पुस्तक में पक्षियों की दुनिया से जुड़े अनुभवों और उनके सौंदर्य को प्रस्तुत किया गया है जो पाठकों और शोधकर्ताओं को प्रकृति के करीब से अवलोकन के लिए प्रेरित कर सकता है।

पुस्तकालय में विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों का संग्रह पाठकों, शोधकर्ताओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह की यह पुस्तक रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के ज्ञानवर्धक संग्रह में एक महत्वपूर्ण अभिवृद्धि है। इससे पाठकों को पक्षी-जगत और प्रकृति के विविध पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!