Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आरक्षण- संविधान बचाने की हुंकार सपा सरकार बनी तो सामंतवादियों को जवाब देगा मौर्य समाज– राजेश कुशवाहा

संवाददाता: अभिषेक कुमार 

 चकिया/चंदौली 

आरक्षण और संविधान की रक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोनहुल में पीडीए जनपंचायत के जरिए सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। गणपति बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की सुरक्षा के मुद्दे पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए पीडीए समाज को एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

राजेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान और सामाजिक न्याय की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। विद्यालयों के संचालन समेत कई जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया और भाजपा पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो कुशवाहा समाज सामंतवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा और सामाजिक न्याय, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए पीडीए की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संविधान, आरक्षण और पिछड़े-दलित वर्गों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि धर्मों के बीच समन्वय और समतामूलक शासन की मिसाल सम्राट अशोक के काल में देखने को मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इतिहास को मिटाने और महापुरुषों के योगदान को कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने मौर्य समाज को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया। मौर्य समाज समतामूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, आनंद प्रताप सिंह, मुसाफिर चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर कुशवाहा, वशिष्ठ मौर्य, महेंद्र मौर्य, विनोद सिंह,दिलीप पासवान, डॉ. वीरेंद्र बिंद, रमेश मौर्य, निरंजन मौर्य, दशरथ, महेंद्र राव, मुन्ना भास्कर, रामशीष मौर्य, उस्मान गनी, बबलू, सद्दाम खां और राजनाथ पटेल मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेशपति कुशवाहा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव एवं मुश्ताक अहमद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!