Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन ,पौधरोपण, रक्तदान से लेकर दिव्यांगों और बुजुर्गों की मदद तक हुए सेवा कार्यक्रम।

संवाददाता: आशीष सिंह 

जौनपुर।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पौधरोपण, जरूरतमंद बच्चों की सहायता, वृद्धजनों को भोजन-फल वितरण, दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत टीडीएमसी स्कूल बनरहिया बाग, धर्मापुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। समर्थकों ने पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए। इसके बाद रचना विशेष विद्यालय, महंगूपुर, शीतला चौकियां धाम में बच्चों के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए गए। बच्चों के साथ केक काटकर भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।

वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर में वृद्धजनों को भोजन और फल वितरित किए गए। साथ ही आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृद्धाश्रम के ई-रिक्शा के लिए बैटरी उपलब्ध कराई गई। सिटी स्टेशन पर वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए पांच व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

हर वर्ष जरूरतमंदों को समर्पित रहता है जन्मदिन

बताया गया कि ज्ञान प्रकाश सिंह प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों को समर्पित करते हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंदों के बीच जन्मदिन मनाने से आत्मिक संतोष मिलता है। उनका उद्देश्य है कि मदद की उम्मीद लेकर उनके पास पहुंचने वाला कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ वापस न लौटे। जन्मदिन के अलावा भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग किया जाता है।

कार्यक्रम में ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक सोनकर, रमेश सिंह ‘रामा’, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, पत्रकार मो. अब्बास, रिशू सिंह, शिवा सिंह, हर्ष सिंह, अजय शुक्ल, मोहम्मद अब्बास, शुभम गुप्ता, अर्जुन राय, प्रेम मिश्र, युवराज शुक्ल, रितिक रघुवंशी, शक्ति शुक्ला, सचिन सिंह, ओम सिंह, समर्थ सिंह, श्रेयस सिंह, अमर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी ‘शिवा’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!