मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
विधायक ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई सहित आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री के स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान जनपद चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह भी उपस्थित रहे।




