Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेजर ध्यानचंद की जयंती भी मनाई गई।

संवाददाता: शारिक खान 

चित्रकूट

ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति, पाठा क्षेत्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को बजरंग इंटर कॉलेज, सपहा, जिला चित्रकूट में सम्पन्न हुआ।

समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र, मेडल, प्लेट एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी अवसर पर समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती भी बजरंग इंटर कॉलेज, सपहा में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश पटेल, अध्यक्ष ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति, पाठा क्षेत्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। समिति आगे भी ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान सुशील सिंह (शिक्षक), रामलखन (शिक्षक), विपिन, अमित, ललित, वीरेन्द्र, शुभम, मनुराज सहित अन्य सहयोगी साथी मौजूद रहे।

अंत में समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!