हरियाली, उमंग और उल्लास से सजा त्रिपदा पब्लिक स्कूल का सावन सेलिब्रेशन।

संवाददाता: आशीष सिंह
बड़ागांव /वाराणसी
गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन सेलिब्रेशन बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रबंध निर्देशिका प्रमिला देवी थी।
विभिन्न पौराणिक पात्रों की भूमिका निभाने वाले बच्चों में शंकर जी के रूप में अर्पित कुमार राय (कक्षा 3), पार्वती जी के रूप में अमृता मौर्य (कक्षा 1), गणेश जी के रूप में शिवांश तिवारी (कक्षा 1), रिद्धि जी के रूप में दिशा सिंह (कक्षा 3), सिद्धि जी के रूप में सृष्टि मिश्रा (कक्षा 3), कार्तिक जी के रूप में अथर्व सिंह (कक्षा 3), ज्योति के रूप में शाक्षी शर्मा (कक्षा 2), अशोक सुंदरी के रूप में पीहू यादव (कक्षा 2) तथा मंशा देवी के रूप में काव्या यादव (कक्षा 5) ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ती हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, ऑपरेशनल हेड संदीप सिंह, विभागाध्यक्ष (रसायन शास्त्र) सचेंद्र मिश्रा, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे, ज्ञान सिंह,ममता वर्मा, प्रमिला वर्मा, मांडवी पाठक, नवनीत पाण्डेय, अर्चना सिंह, सरवत शहरीन, प्रीति सिंह, संदीप पटेल, सुमित वर्मा, समीर कुमार सहितविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




