अंबेडकरनगर,,शिवबाबा में एसडीएम प्रतीक्षा सिंह व सीओ सिटी नीतीश कुमार ने कांवरियों को कराया प्रसाद वितरण, सेवा भाव से जीता श्रद्धालुओं का दिल।

संवाददाता:अदनान अहमद
अम्बेडकर नगर
पवित्र श्रावण माह में शिवबाबा धाम में कांवरियों की सेवा और सुविधा को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। इसी क्रम में अकबरपुर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार शिवबाबा धाम में आयोजित भंडारे में शामिल हुए और कांवरियों को प्रसाद वितरित किया।इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी और भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और सीओ नगर नीतीश कुमार ने स्वयं कांवरियों को प्रसाद परोसा, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।शिवबाबा धाम में उमड़ रहे कांवरियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार सक्रिय है। सीओ नगर नीतीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।
अधिकारियों के इस सेवा भाव से कांवरियों और श्रद्धालुओं के बीच सकारात्मक संदेश गया। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को प्राथमिकता देना पुलिस-प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।




