Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिला चिकित्सालय रामपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बी.सी. सक्सेना ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि स्वस्थ समाज एवं सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी स्वास्थ्यकर्मी जनसामान्य को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!