Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत बड़ी संख्या में लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, निगोह से जमुनीपुर होते हुए भदराव में हुआ समापन।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला

बरसठी, जौनपुर

बरसठी में गूंजा भारत माता का जयघोष, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बरसठी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत निगोह से हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जमुनीपुर पहुंची और इसके बाद भदराव में इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, मछलीशहर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रतिनिधि पंकज शुक्ला पूर्व प्रत्याशी लाल गौतम, भाजपा बरसठी पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, ब्रह्मदेव तिवारी, राकेश शुक्ला, विनोद तिवारी संतोष सिंह दीपक पांडेय राजकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और बरसठी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ भी सतर्क रही। शांतिपूर्ण वातावरण में यात्रा संपन्न हुई। भदराव में समापन के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!