Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल: अनीश अली ने 90 लीटर जल के साथ कांवड़ियों के जत्थे को किया रवाना।

संवाददाता: ब्यूरो अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी

सावन के पवित्र महीने में महदेउवा बथुआ से आस्था और आपसी भाईचारे की एक सुंदर तस्वीर सामने आई है।

शिव कावड़ सेवा समिति के तत्वावधान में महदेउवा बथुआ से 90 लीटर जल लेकर कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी ‘गोला गोकर्णनाथ’ के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों का यह जत्था “बोल बम” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के साथ अपनी यात्रा पर निकला। इस मौके पर अनीश अली ने पूरे विधिवत तरीके से कांवड़ियों के जत्थे को विदाई दी। अनीश अली ने सभी कांवड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनकी 100 किलोमीटर की कठिन यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। अनीश अली ने कहा कि 90 लीटर जल लेकर इतनी लंबी पैदल यात्रा करना सच्ची भक्ति, नियम और अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें। इस पवित्र यात्रा में संजय यादव, सुनील कुमार, मंजीत यादव, दिनेश यादव, अमित यादव, विमल यादव, किशन और ध्रुव कश्यप सहित अन्य सभी कांवड़िए शामिल हैं।

यह जत्था छोटी काशी पहुंचकर प्रसिद्ध शिव मंदिर गोला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा। शिव कावड़ सेवा समिति ने जानकारी दी कि 100 किमी की इस यात्रा के दौरान कांवड़ियों के भोजन, विश्राम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विदाई के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और “बोल बम” के नारों से सराबोर हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!