Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए आवश्यक निर्देश ।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

आज दिनांक 07.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात संचालन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन की स्थिति का अवलोकन किया गया ।

निरीक्षण के दौरान ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर परिवहन करते हुए पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल संबंधित वाहन को रुकवाकर चालक को यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात अधिकारियों एवं अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने वाले ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को भी यातायात नियमों एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में जागरूक किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके ।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के जीवन को भी गंभीर जोखिम में डालता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!