यूपी
मोहर्रम को लेकर गोला पुलिस सजग एवं एलर्ट सड़कों से गलियों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा।

संवाददाता: अनुराग पटेल योगेंद्र प्रजापति
गोला गोकर्णनाथ खीरी
बतादे कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने कसी कमर। सीओ महक शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। सुरक्षा का अहसास कराने और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से गोला सी ओ महक शर्मा के साथ कोतवाल अंबर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव समेत कई उपनिरीक्षकों और भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला फ्लैग मार्च।
गलियों में गूंजे खाकी के कदम, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।




