यातायात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार की तत्परता के चलते महिला का खोया हुआ बैग वापस मिला।

संवाददाता: रिंकू दिवाकर
चंदौसी/ संभल
चंदौसी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और होमगार्ड जवान अर्जुन सिंह ड्यूटी पर तैनात थे!तभी उन्हें आकर एक महिला जिसका नाम लता पत्नी रंजीत निवासी नूरिया सराय संभल द्वारा बताया गया! कि मैं ऑटो रिक्शा जिसका रंग सफेद है से मुरादाबाद की तरफ से आ रही थी! और मैं चंदौसी चौराहे पर उतरी तो मेरा एक अटैची बैग जिसमें मेरा शादी का कीमती सामान था! वह ऑटो में छूट गया है! और आकर रोने लगी महिला को देखकर चौराहे पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई ! तभी चंदौसी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार द्वारा तत्परता दिखाई गई और महिला को समझाया कि आप परेशान मत हो रोना बंद करो हम अभी आपका बैग ढूंढ देंगे! और तुरंत कार्रवाई करते हुए उस ऑटो रिक्शा को संभल बाजार में से ढूंढ लिया गया! और चंदौसी चौराहे पर लाकर मय सामान के उस अटैची बैग को महिला के सुपुर्द किया गया! महिला और चौराहे पर एकत्रित लोगों द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत की गयी कार्यवाही की काफी प्रशंसा की गयी।




