Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

प्रसिद्ध समाजसेवी ज्ञान चंद्र मिश्र “काकाजी” द्वारा रेलवे स्टेशन के परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

संवाददाता: पी.एल.यादव 

देवरिया भटनी 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भटनी जंक्शन पर रेलवे के जय प्रकाश नारायण स्काउट ग्रुप भटनी और ईएनएचएम विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता रैली निकाली गई। प्लेटफार्म एक से सर्कुलेटिंग एरिया तक जागरूकता रैली निकाली गई और यात्रियों को जागरूक किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी ज्ञान चंद्र मिश्र “काकाजी” द्वारा रेलवे स्टेशन के परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और स्वच्छता शपथ दिलाया गया । मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित कुमार और सीताराम प्रसाद द्वारा काकाजी का स्वागत किया गया। उसके बाद जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण सहित मिशन लाईफ के सम्बंध में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि मिशन LiFE एक वैश्विक जन आंदोलन है जिसका नेतृत्व भारत द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लोगों को अपनी दैनिक जीवनशैली में पर्यावरण-अनुकूल बदलाव करने के लिए प्रेरित करना है। ग्रुप लीडर अनिल कुमार,स्काउट मास्टर विनोद कन्नौजिया,रोवर लीडर सिद्धेश्वर खरवार व अन्य स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण कार्य को सफल बनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु,विनय,आदर्श,सत्यम खरवार,चन्दन,रंगीला,रजत बरनवाल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!