Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर में हरे-भरे नीम के पेड़ों पर चला आरा, वन दरोगा लक्ष्मी की कार्रवाई में लकड़कट्टों पर जुर्माना।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

वन रेंज सीतापुर क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा में हरे-भरे नीम के पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लकड़कट्टे बिना अनुमति के नीम के पेड़ों पर आरा चला रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कटान में शामिल लोगों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि वन दरोगा लक्ष्मी द्वारा मौके पर जांच की गई, जिसमें पेड़ों की अवैध कटान की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वन विभाग ने लकड़कट्टों से जुर्माना भी वसूला है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध पेड़ कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!