बहुभोज कार्यक्रम में गये युवक की गोली मारकर हत्या।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट
मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद के एक गांव में बहुभोज कार्यक्रम में गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना के जांच में जुट गई है.
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारीबारी गांव में शुक्रवार की देर रात बहुभोज कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में एक 22 वर्षीय युवक को गोली लग गई. घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहैल हो गया. आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
बताया जा रहा है देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाला मृतक अजय इसी गांव का रहने वाला बुंदेला रानीबारी गांव में एक बहुभोज कार्यक्रम में गए थे. बहुभोज कार्यक्रम में खाना खाने के बाद दोनों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि बुंदेला ने अजय पर फायरिंग कर दी जिसे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल पहुंचाने पर अजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक अजय के पिता भूतनाथ रैदास ने बताया कि एक बहुभुज कार्यक्रम में बेटा गया हुआ था वहां पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कोई रंजिश नहीं एक पुरानी रंजीश जमीन की थी इसी के कारण लग रहा है बेटे की हत्या की गई है.
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नितेश कुमार सिंह ने बताया बहुभोज के कार्यक्रम में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक अजय के पिता भूतनाथ की तहरीर पर नामजद व्यक्ति बुंदेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर घटना की जांच की जा रही है.




