अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर फिर बिजली के खंभे से टकराई हादसे में बाइक चालक व सवार दोनों घायल ।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के पतार कला मे समिति के पास शुक्रवार को सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ट्रक से ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मारते हुए 11000 वोल्टेज बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बिजली का खंभा टूट कर रोड पर गिर कर तार के सहारे लटक गया। जिससे घंटों आवागमन बाधित हुआ। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर स्थानिय ग्रामीणों ने निजी साधन द्वारा घायलों को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला राजा निवासी शिव नारायण 30वर्ष पुत्र बृजलाल व बाइक सवार नीरज17वर्ष पुत्र पप्पू घर दोनों साथ में खाली गैस सिलेंडर लेकर पतार कला एजेंसी पर जा रहे थे जैसे ही पतार कला साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे ही थे कि सामने से अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रक से ओवरटेक करते हुए अचानक सामने आ गई जिससे बाइक में जोरदार टक्कर हो गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 11000 वोल्टेज बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया जिससे बिजली का खंबा टूट कर रोड पर तार के सहारे सड़क पर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उठाया।किसान नेता राजू सिंह ने अपनी गाड़ी में लेकर लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। पुलिस ने खंबे को रोड से हटवा कर आवागमन शुरू करवाया और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी ले आए।




