नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा।

संवाददाता: आनन्द कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी
मंझनपुर मुख्यालय के नारा ग्राम पंचायत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने जन-आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। भाजपा की महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के नेतृत्व में सिराथू विधानसभा क्षेत्र के नारा ग्राम सभा में सैकड़ों महिलाओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई यह पदयात्रा नारा बालीपुर से शुरू हुई और प्रमुख चौराहे से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंची। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे,जिन पर महिलाओं की हिस्सेदारी,राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और नारी सम्मान की झूठी कहानी सपा,कांग्रेस की आदत पुरानी जैसे नारे लिखे थे। उन्होंने अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया पदयात्रा के दौरान महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विपक्षी दलों,विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों पर हमला किया है और सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने आगे कहा कि अब महिलाएं गांव से लेकर शहर तक जागरूक हो चुकी हैं। वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने को तैयार हैं।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज मोदनवाल अभिषेक राजपूत श्यामू लोधी भारत राजपूत सजन राजपूत प्रीतम मौर्य सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




