स्कूल चलो अभियान: शिक्षा की दिशा में एक कदम आगे।

रामपुर, जौनपुर_
संवाददाता: आशीष सिंह
मडियाहू जौनपुर
मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आर के पटेल , रामपुर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, और अपना दल जिला अध्यक्ष विकासखंड के सम्मानित अध्यापक गण व परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में आज एक भव्य “स्कूल चलो अभियान” रैली का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाना है। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों ने हिस्सा लिया। माननीय विधायक आर. के. पटेल द्वारा अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है जो एक सफल जीवन जीने के लिए आवश्यक सूत्र है
इस दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक, गीत और नारे लगाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के लाभों के बारे में बताया और उन्हें स्कूलों में नामांकन के लिए प्रेरित किया।
📚 शिक्षा से ही बदलाव लाया जा सकता है!




