Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूँ में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने दिखाई हरी झंडी।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूँ जौनपुर 

क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने एक और सराहनीय पहल करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामनगर में ‘स्कूल चलो अभियान’ जागरूकता रैली 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि “शिक्षा ही उन्नति की असली चाबी है। यदि समाज को सशक्त और विकसित बनाना है तो हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके भविष्य को संवारने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए डॉ. आर. के. पटेल लगातार प्रयासरत हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव मड़ियाहूँ विधानसभा में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!