Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महराजगंज न्यायालय परिसर में महिला से मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता

महराजगंज

दिनांक 24.09.2026 को मा0 न्यायालय परिसर, जनपद महराजगंज में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जांच में पाया गया कि प्रिया त्रिपाठी एवं उनके पति मनीष मिश्रा के मध्य मा0 परिवार न्यायालय में भरण-पोषण संबंधी वाद विचाराधीन है। दिनांक 24.09.2026 को वाद की पेशी के दौरान प्रिया त्रिपाठी अपने पिता एवं बहन के साथ न्यायालय परिसर में उपस्थित थीं। इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर मनीष मिश्रा एवं उनके भाई प्रिंस मिश्रा द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

प्रकरण में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली महराजगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!