Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

करोड़ों की लागत से बना मलेथू पुल छह माह में ही जर्जर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूं,/जौनपुर

जौनपुर-भदोही जनपद को जोड़ने वाले सुरेरी-चौरी मार्ग पर वरुणा नदी के मलेथू स्थित करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल की एप्रोच सड़क पहली ही बारिश में धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण के करीब छह माह बाद ही एप्रोच सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी की ओर खिसकने लगा है। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है।

समस्या से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विवेक यादव जौनपुरी और प्रभात यादव उर्फ पप्पू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 50 से अधिक ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा क्षतिग्रस्त एप्रोच सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस पुल से आवागमन करते हैं। एप्रोच सड़क लगातार धंसने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!