तेज तूफान से भैंस के ऊपर गिरा पर पेड़ एक भैंस की मृत्यु एक भैंस घायल।

संवाददाता:मोहम्मद यासीन मंडल ब्यूरो बरेली
फतेहगंज पश्चिमी
गुरुवार सुबह क्षेत्र में आए तेज तूफान ने ग्राम टीयर खेड़ा में काफी नुकसान तूफान के दौरान पेड़ गिरने से छेदा लाल की एक भैंस की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी भैंस घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। क्षेत्रीय लेखपाल ने भैंस की मृत्यु की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
तूफान के दौरान मंदिर परिसर में खड़ा बरगद का विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर जा गिरा। पेड़ इतना विशाल था कि मंदिर परिसर से गिरने के बाद उसने गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह घेर लिया। इससे फतेहगंज पश्चिमी से टीयर खेड़ा होते हुए पनबढ़िया और भोलापुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पेड़ को हटाकर रास्ता खोलने के प्रयास में जुटे रहे।
तेज तूफान के कारण गांव में कई अन्य पेड़ भी उखड़कर गिर गए। पेड़ों के बिजली के खंभों पर गिरने से खंभे टूट गए और विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। तूफान की तेज हवा से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल भी गिर गई। कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।




