Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मासिक बैठक में संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूँ

अपना दल (एस) की मड़ियाहूँ विधानसभा के पाली जोन अंतर्गत सेक्टर शीतलगंज, ग्रामसभाv अहिरौली स्थित पंचायत भवन में पाली जोन की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुरभि गंगवार शामिल हुईं।

इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक चर्चा हुई। सुरभि गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। संगठन को मजबूत बनाकर जनसेवा को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मड़ियाहूँ विधानसभा के विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!