श्रावण मास के तृतीय सोमवार के लिए चतुर्थ डाक कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।

संवाददाता: ब्यूरो मनीष राजपूत
औरैया
औरैया जनपद के फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत शिबूपुर धाम में कल चतुर्थ डाक कांवड़ यात्रा के लिए शिव भक्तों को मंदिर के पुजारियों ने शिव झंडा दिखाकर कांवड़ियों को बिठूर के लिए रवाना किया वहीं आज लगभग काफी मशक्कत के बाद 12 बजे पुजारियों की उपस्थिति में एवं उनके नियम संयम में रहकर किया जलाभिषेक
सावन मास में शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते पूरे शिबूपुर धाम के लोगों ने लोधेश्वर धाम से जुड़े शिव मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली एवं यातायात व्यवस्था को लेकर देखा जाए तो पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखती जहर आई
जिले के प्रमुख शिवालयों, विशेषकर मंदिर क्षेत्र में विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया था,
ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु बना रहे,
पुलिस के अनुसार सावन के प्रत्येक रविवार को रात्रि 8 बजे से सोमवार रात्रि तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी रहती है वहीं
बैरीकेडिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर और सुरक्षा इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए थे
मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर 16अगस्त की रात से 18 अगस्त तक भी यही विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी,इस दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों एवं तिराहों से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा सभी श्रद्धालु बिठूर घाट से जल भरकर शिबूपुर धाम मंदिर जलाभिषेक करे औरैया पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें।




