Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों पर मंथन।

अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों पर मंथन

संवाददाता: आशीष सिंह

मड़ियाहूँ/ जौनपुर

अपना दल (एस) विधानसभा मड़ियाहूँ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने उपस्थित होकर संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव युवा मंच डॉ. वीरेंद्र पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ. आर.के. पटेल उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव ललई सरोज, जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल, युवा मंच जिला अध्यक्ष योगेंद्र पटेल सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर, बूथ एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया गया। अंत में संगठन की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!