Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 5 लाख की अवैध शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महोली थाना पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कसैला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से करीब 5 लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी मुनेश और मन्नू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और दरवाजों के भीतर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग और रेड लेवल ब्रांड की सैकड़ों बोतलें शामिल हैं।

जांच में पता चला कि तस्कर गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देते थे। ई-चालान ऐप से जांच करने पर वाहन का असली नंबर हरियाणा का निकला। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और फास्टैग कार्ड भी बरामद किया है।

 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक अंतर्राज्यीय गिरोह के लिए काम करते हैं और हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य आपस में केवल व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे और डिलीवरी के बदले प्रति चक्कर 15 हजार रुपये मिलते थे।

फिलहाल पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!