Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

उपजिलाधिकारी के अगुवाई में आगामी त्योहारों को लेकर थाने पर बैठक।

मिर्जापुर 

आगामी त्योहार बकरीद व गंगा दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु उपजिलाधिकारी अनेग सिंह व सीओ मडिहान शिखा के उपस्थिति में राजगढ़ थाना परिसर में शनिवार के शाम 6 बजे पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रसाशन के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाऐ। वही सीओ ने कहा पर्व पर अफवाहे न फैलाये। अफवाहे फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने‌ आश्वासन देते हुए कहा‌ त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक – चौबंद रखी जायेगी। संवेदनशील स्थानो पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रसाशन को शांति व्यवस्था बनाऐ रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हिन्दू समुदाय के तरफ से रघुबर,राधेश्याम, वेदप्रकाश, कमलेश, व अन्य मुस्लिम समुदाय की तरफ से अब्दुल, वकील, अकरम, इंतयाज, अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!