Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई दूसरी बार मंदिर में शादी फिर गई ससुराल।

मिर्जापुर

जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवक पर एक युवती ने शादी करके गर्भवती करने का आरोप लगाया पुलिस और परिवार के लोगों की सहमति से दूसरी बार मंदिर में शादी कराया गयाऔर शादी करने के बाद दोनों को पति-पत्नी का दर्जा देते हुए पत्नी को पति के साथ उसके घर के लिए विदा किया गया।

 

 

 

 

सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से प्यार करती थी दोनों ने अपने घर वालों को बिना बताए एक साल पहले किसी मंदिर में शादी की ।शादी के बाद युवक उसे अपने घर ले गया लेकिन कुछ दिनों के बाद युवक का सड़क दुर्घटना में एक पैर टूट गया पैर टूटने पर कुछ दिनों के बाद युवती युवक को छोड़कर पुन: अपने घर चली गई

जब पत्नी चली गई तो युवक भी उसे लेने उसके घर नहीं गया।

घर जाने पर युवती को कई माह बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो वह पुन: पति के यहां आने का प्रयास करने लगी लेकिन पति नहीं मान रहा था तो रविवार को युवती अपने परिवार के लोगों के साथ राजगढ़ थाने में आई जहां पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया और लड़की से कहा गया कि तुम उसके घर जाओ तभी युवती मने कहा कि मैं ऐसे नहीं जाऊंगी अब मेरे परिवार के लोगों के साथ दूसरी बार यह मेरे साथ विवाह करें तो मैं उनके साथ जाऊंगी।

लड़के के परिवार वाले राजी हो गए और पास के एक मंदिर में दूसरी बार दोनों का विवाह कराया गया।

विवाह के पश्चात दोनों पति-पत्नी के रूप में युवक के घर चले गए।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि युवक युवती दोनों बालिग थे आपस में दोनों ने शादी किया है इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!