नेवढ़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्रमिक आरोग्य मेला सप्ताह के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,श्रमिकों की हुई जांच।

संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर जौनपुर
बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया में श्रमिक आरोग्य मेला सप्ताह का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग, त्वचा रोग, नेत्र, दंत और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का विशेष परीक्षण कर पोषण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए यह सप्ताहभर चलने वाला मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश श्रमिक कामकाज के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते, इसलिए उनके कार्यस्थल के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
इस शिविर में डॉ अश्विनी कुमार सिंह, डॉ संजय मिश्रा, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार, ANM सुमन साहनी, ANM श्रेया, CHO राकेश, CHO अंजू, संगिनी शिवकुमारी सहित सभी संबंधित आशा बहनें उपस्थित रही l शिविर में 52 मरीजों का उपचार किए गया l साथ ही 5 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया l श्रमिकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया।




