69500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अनुप्रिया पटेल से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता: आशीष सिंह
लखनऊ
69500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का आग्रह किया और इस संबंध में श्रीमती पटेल को ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को विस्तार से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वह इस विषय को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगी तथा अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगी। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद जताई।




