Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

तीज उत्सव पर अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा दिव्य दीप यज्ञ का आयोजन।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल की बहनों द्वारा तीज उत्सव के पावन अवसर पर मां गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में श्रीमती शारदा नरूला जी के निवास स्थान पर दिव्य दीप यज्ञ एवं तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सहभागिता की।

भारतीय संस्कृति में सावन मास का विशेष महत्व है। यह महीना प्रेम, भक्ति, प्रकृति और नव ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। चारों ओर हरियाली, झूले, पक्षियों का कलरव और प्रकृति का मनमोहक सौंदर्य वातावरण को आध्यात्मिक एवं आनंदमय बना देता है। इसी मनभावन सावन की पावन बेला में महिला मंडल की बहनों ने गीत, भजन, मल्हार एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज उत्सव को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी देव शक्तियों का आवाहन करते हुए विधिवत दीप यज्ञ संपन्न कराया गया। दीप यज्ञ के माध्यम से समाज में सद्भाव, संस्कार, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया। साथ ही परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गायत्री मंत्र को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

महिला मंडल की बहनों ने बताया कि वर्ष 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के विचारों, संस्कारों एवं गुरुदेव के संदेश को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

तीज उत्सव के अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समयबद्धता पुरस्कार बिंदु रस्तोगी को तथा ‘सावन की रानी’ पुरस्कार कंचन गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें आशा गुप्ता जी, शारदा नरूला जी, आशा अरोड़ा जी, आर्य बल वात्सल्य जी, शोभा राजदा जी एवं विमल गुप्ता जी प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती-वंदन किया गया तथा सभी बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उमंग, भक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर बिंदु रस्तोगी, उषा चावला, कंचन गुप्ता, रानी गुप्ता, सरिता सिंगल, संतोष गुप्ता, मीना गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, आशा गुप्ता, मधु शर्मा, पूनम सिंह, पुष्पा गुप्ता, निर्मला राय, सीमा अरोड़ा, ममता कपूर, चित्र कपूर सहित महिला मंडल की अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम ने सभी के मन में भक्ति, संस्कार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना को और अधिक मजबूत किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!